Posts

Showing posts from November, 2020

कामयाबी की उड़ान - Success Story In Hindi

Image
कामयाबी की उड़ान -   यह कहानी है नीट 2020 में कामयाब होने वाले एक स्टूडेंट की।  उनका नाम मुराद अली है।   मुराद लखीमपुर खीरी के गोला स्थित कोटवारा गांव के निवासी हैं।   मुराद के गांव में चार से पांच किलोमीटर तक कोई मेडिकल फैसिलिटी नहीं है। ना ही कोई प्राइवेट क्लीनिक है।   जब मुराद इंटरमीडिएट की पढ़ाई कर रहे थे। तब उनकी दादी को ब्रेन हेमरेज हो गया था। तब वे उन्हें लेकर अपने गांव से पांच किलोमीटर दूर गोला पहुंचे। जहां से उन्हें डॉक्टरों ने लखीमपुर के लिए रेफर कर दिया।  फिर वे वहां से लखीमपुर के लिए निकले। लेकिन मुराद की दादी ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।    कोटवारा गांव के निवासी पूरे गांव में कोई भी मेडिकल फैसिलिटी नहीं होने से बेहद परेशान हैं।  ऐसे में किसी खास मकसद के लिए तैयारी करने वाले मुराद अली का रास्ता गरीबी और कई तरह की अड़चनें भी नहीं रोक सकी।   मुराद अली के पिता जाबिर अली का एक ही सपना है कि उनका बेटा पढ़ लिख कर गांव वालों की सेवा करें।   पिता जाबिर अली स्वयं भी चार भाई और दो बहने हैं।  ग...